हाईमास्क लाइट खराब
चितरपुर | रजरप्पामोड़ के समीप लगे हाई मास्क लाइट एक साल से खराब है। जिससे रजरप्पा मोड़ में अंधेरा पसरा है। शाम ढलते ही यहां पूरी तरह से अंधेरा छा जाती है। जिससे इधर से गुजरने वाले लोग अकसर दुर्घटना के शिकार हो जाते है। यह मार्ग रजरप्पा मंदिर जाने का मुख्य मार्ग है। बावजूद जिला प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस बावत वार्ड सदस्य राजदीप पोद्दार का कहना है कि यहां लगा हाई मास्क लाईट पिछले एक वर्ष से खराब है। कई बार विभाग को लिखित शिकायत देने के बावजूद इसे ठीक नहीं कराया गया।