उद्घाटन मुकाबले में मुरी की टीम विजयी
मारंगमरचा स्थित एपेक्स विद्यालय में वाॅलीबाॅल खेलते खिलाड़ी।
मारंगमरचा स्थित एपेक्स विद्यालय द्वारा विंटर वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
भास्करन्यूज | चितरपुर
मरंगरमरचास्थित एपेक्स विद्यालय द्वारा रविवार को विंटर वालीबॉल महासंग्राम प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विद्यालय के निदेशक भागीरथ कुमार के द्वारा विधिवत रूप से किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। तत्पश्चात गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज मुरूबंदा बनाम एसएफसह मुरी के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। जिसमें मुरी की टीम ने मुरूबंदा के टीम को 25-19, 25-18 और 25-16 से हराया। बेहतर खेल के लिये विजेता टीम के दीपक कुमार को मैन आॅफ मैच का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका सयूब अंसारी ने निभाई। मौके पर सिकंदर कुमार, आसुतोष कुमार, अरूण कुमार, बाबूराम महतो, संतोष महतो, मकसूद आलम, मदन महतो, दिवाकर कुमार, सुंदर राम, संजय कुमार सहित कई मौजूद थे।