पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय

समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | बड़कीपोनाके कोठी पखना स्थित बिरसा क्लब में गुरुवार को मुंडा हडाम दिशोम सभा की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य अमृतलाल मुंडा मौजूद थे। बैठक के दौरान समाज की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। साथ हीं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढाने के लिए लोगों को शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षित होकर ही समाज को आगे ले जाया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप मुंडा और संचालन शोभा मुंडा ने किया। मौके पर राजीव मुंडा, रवि मुंडा, मोहन मुंडा, कालीचरण मुंडा, मनोहर मुंडा, लक्ष्मी मुंडा, दीपक मुंडा, रंजन मुंडा, राजकुमार मुंडा, भूदेव मुंडा, चरका मुंडा, रामकुमार मुंडा, विनोद मुंडा, डालचंद, सहजू, मीना मुंडा, गायत्री मुंडा, सुनीता मुंडा सहित कई मौजूद थे।