राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ की कमेटी बनी
चितरपुर | रजरप्पास्थित श्रमिक क्लब में गुरुवार को डंपर चालकों की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ रजरप्पा परियोजना शाखा कार्य समिति का गठन किया गया। जिसमें डंपर ऑपरेटर रमेश विश्वकर्मा को संरक्षक बनाया गया। वहीं सावेल ऑपरेटर अवधेश प्रसाद सिंह को अध्यक्ष, डंपर ऑपरेटर इंद्रजीत विश्वकर्मा, बसंत महतो, श्यामलाल बंजारे उपाध्यक्ष, सावेल ऑपरेटर अब्दुल शाहिद सचिव, सावेल ऑपरेटर कुलदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार डंपर ऑपरेटर राजेंद्र पांडेय सह सचिव, सावेल ऑपरेटर भोला यादव, अनिल कुमार सिंह संगठन सचिव, डंपर ऑपरेटर रामप्रसाद राम कोषाध्यक्ष सावेल ऑपरेटर राज कुमार को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। वहीं सुरेश तुरी, मनोरंजन सिंह, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश मुंडा, गोपाल राम, दाललचंद चौधरी, गोपाल महतो, रमेश महतो, नारायण महतो, चुन्दा उरांव, रहमत उल्लाह, सोहन राम, अली मोहम्मद अजीत साव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।