फसल खराब करने के आरोप में मामला दर्ज
चितरपुर | सोंढनिवासी अशोक सिंह ने रजरप्पा थाना में फसल बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है। आवेदन के अनुसार उनका कहना है कि मैंने अपने जमीन में गेहूं का फसल लगाया था। जिसमें स्थानीय निवासी लक्ष्मी सिंह के पुत्र प्रभु सिंह और अभय सिंह द्वारा गेहूं में दवा और नमक छिड़क कर नष्ट कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।