- Hindi News
- लाखों खर्च फिर भी अधूरा है पंचायत सचिवालय
लाखों खर्च फिर भी अधूरा है पंचायत सचिवालय
चितरपुर पूर्वी पंचायत में अधूरा पडा पंचायत सचिवालय।
भास्कर न्यूज | चितरपुर
चितरपुरपूर्वी पंचायत सचिवालय का काम पिछले डेढ़ वर्ष से अधूरा है। पंचायत सचिवालय के निर्माण को लेकर अब तक 14 लाख 39,730 रुपए निकाले जा चुके हैं। बावजूद इसके भवन अधूरा है। जानकारी के अनुसार यह योजना बीआरजीएफ एवं मनरेगा के तहत 31 मार्च 2011 में शुरू हुई थी। काम पिछले वर्ष ही पूरा होना था, लेकिन समय खत्म होने के करीब डेढ़ वर्ष बाद भी अब तक पंचायत भवन अधूरा है। इससे जनप्रतिनिधियों को परेशानी हो रही है। चितरपुर पूर्वी पंचायत की उप मुखिया अर्चना देवी ने कहा कि पंचायत सचिवालय नहीं रहने से विकास योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मामले में मुखिया यूसुफ मजहर ने कहा कि पंचायत भवन बनाने को लेकर कई बार बीडीओ से बात की हुई, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं की गई है।
इस संबंध में वर्तमान बीडीओ विकास तिर्की से पूछे जाने पर बताया कि बीआरजीएफ का पैसा खत्म हो गई है। फंड आयेगा आने पर काम होगा।
फोटो05 चितरपुर पूर्वी पंचायत में अधूरा पंचायत सचिवालय।