वेब कैमरे से रहेगी बूथों पर नजर
रवाना होने से पूर्व रजरप्पा थाना में मौजूद मतदानकर्मी पुलिस के जवान।
विद्यालय में कैमरा लगाते कर्मी।
भास्कर न्यूज | रजरप्पा
चितरपुरके क्लस्टर सेंटरों में वेब कैमरा लगाया गया है। इन केंद्रों में लगे वेब कैमरों के माध्यम से मतदान के गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। आवासीय कॉलोनी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय और चितरपुर कॉलेज को क्लस्टर सेंटर घोषित किया गया है। क्लस्टर सेंटर में जिला प्रशासन द्वारा वेब कैमरा लगाया गया है। जिससे जिला राज्य निर्वाचन कार्यालय से जोड़ा गया है। सोमवार देर शाम इन केंद्रोंं मे वेब कैमरा लगाने का काम पुरा कर लिया गया है। इधर, चितरपुर प्रखंड में कुल 50 मतदान केंद्र बनाएं गए है। इन केंद्रों में देर शाम तक मतदानकर्मी पुलिस के जवानों को भेजा गया।