मतदाताओं को दी जाएगी सुविधा : बीडीओ
चितरपुर | विधानसभाचुनाव को लेकर चितरपुर प्रखंड में तैयारियां पूरी कर ली गई है। चितरपुर बीडीओ विकास तिर्की ने बताया कि चितरपुर प्रखंड के सभी 49 बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मतदाताओं को इस बार मतदान केंद्रों में बेहतर सुविधा दी जाएगी। वहीं पीने के पानी के लिए प्रत्येक बूथों पर दो दो घड़ा पानी रखे जाएंगे। इसके अलावा कुछ बूथों पर ठंड को देखते हुए अलाव की भी व्यवस्था की गई है।