घांसी समाज ने चलाया सदस्यता अभियान
चितरपुर | झारखंडअनुसूचित घांसी समाज संघ चितरपुर द्वारा सोमवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान चितरपुर सहित सुकरीगढ़ा , लारीकला, छोटकीपोना, बोरोबिंग आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों लोगों का सदस्यता रशीद काटी गई। इसका नेतृत्व समाज के जिलाध्यक्ष रवि नायक संरक्षक दिवाकर नायक ने किया। मौके पर गोविंद नायक, दिलीप नायक, तिलेश्वर नायक, मलेश्वर नायक, विनोद नायक, आशीष नायक, दिनेश नायक, महेश नायक, रवि नायक, लालचंद नायक, अंरक्षित नायक, निर्मल नायक, विजय नायक, त्रिलोकी नायक, मुकेश नायक, सहित कई मौजूद थे।