युवक लापता, थाना में सनहा दर्ज
चितरपुर |सुकरीगढ़ा निवासी फाजिल अंसारी ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र नियाज अंसारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। आवेदन में कहा गया है कि पिछले आठ फरवरी की दोपहर एक बजे से नियाज गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। नियाज का एक माह का पुत्र भी है। उसकी प|ी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना में शिकायत दर्ज कर उन्होंने अपने पुत्र की खोजबीन करने की बात कही है।