पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शपथ ग्रहण समारोह पर की गई चर्चा

शपथ ग्रहण समारोह पर की गई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक के दौरान मौजूद आजसू जिला सचिव अन्य।

चितरपुर | कुंदरूकलास्थित अतिथिशाला में मंगलवार को आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव मनोज महतो मौजूद थे। बैठक के दौरान आगामी 21 सितंबर को रांची धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ से पांच - पांच कार्यकर्ता सफेद टी शर्ट पहनकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आगामी 24 सितंबर को आजसू द्वारा आयोजित राजभवन घेराव कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। मौके पर कुंदरूकला मुखिया सह आजसू प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो सहित विजय केसरी, मधेश्वर महतो, मोहराय महतो, तीर्थनाथ महतो, बुधन बेदिया, दिवाकर साव, विशेश्वर महतो, प्रदीप नायक, जयनंदन महतो, सुरेश महतो, गेंदा लाल महतो, शैलेंद्र महतो, धीरेन मुंडा, नागेश्वर करमाली, अजय केसरी, आलोक कुमार, वीरेंद्र नायक सहित कई मौजूद थे।