पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी और छिनतई पर रोक लगाने की मांग

चोरी और छिनतई पर रोक लगाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पाक्षेत्र के संयुक्त मोर्चा द्वारा रजरप्पा थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो को पत्र लिखकर आवासीय कॉॅलोनी में हो रहे चोरी छिनतई पर रोक लगाने की मांग की है। इस बावत संयुक्त मोर्चा के नेताओं का कहना है कि रजरप्पा आवासीय कॉॅलोनी में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के गले से चेन छीनने, चोरी सहित कई अन्य घटनाएं लगाकर घटित हो रही है और निकट भविष्य में हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्योहार विश्वकर्मा पूजा, दशहरा, दीपावली छठ पूजा है। जिसमें इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। पत्र में किशोरी प्रसाद, अमरनाथ वर्मा, रमेश विश्वकर्मा, सुखसागर सिंह, डीएन चौधरी, सोहन मांझी, अरुण कुमार चौधरी आदि के हस्ताक्षर हैं।