अध्यक्ष बने हाजी अख्तर आजाद
चितरपुर | रजरप्पाप्रोजेक्ट स्थित मदरसा इस्लामिया दारूल कुरान परिसर में कमेटी गठन को लेकर सदस्यों की बैठक हुई। बैठक के दौरान मदरसा को सुचारू अौर सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें सर्वसहमति से हाजी अख्तर आजाद को मदरसा कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे मो. इरफान उपाध्यक्ष, हाजी असगर अली सचिव, मिन्हाज अंसारी सह सचिव, गुलाम हेदार कोषाध्यक्ष और मो. जलालउद्दीन को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावे मो. शोएब, मो. कलीम, मौलाना सयैद आज़म, अलाकमर सिद्धिकी, अब्दुल कादिर, मो. असारत, मो. अदालत, मो. गुलजार, मो. जमीरूद्दीन, मो. एनुल हक, मो. असरफ, मो. हाफीजुल रहमान को सक्रिय सदस्य बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता मो. समीर ने की। मौके पर हाजी मो. समीउल्लाह, अब्दुल समद, मो. रकीब, मो. असद उल्लाह खान, मो. सरफराज, मो. याकूब, मो. सदरूद्दीन, मो. शम्स तबरेज, मो. अख्तर, मो. अयाज खान सहित कई मौजूद थे।