पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजसू की बैठक, ग्राम कमेटी का गठन

आजसू की बैठक, ग्राम कमेटी का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | बोरोबिंगस्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शनिवार को ग्राम कमेटी गठन को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी बैजनाथ महतो मौजूद थे। इस दौरान बारोबिंग और छोटकीपोना के लिए ग्राम कमेटी का गठन किया गया। बारोबिंग के लिए ओमप्रकाश चौधरी अध्यक्ष, हरिचरण महतो सचिव और अनिल चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, छोटकीपोना के लिए रंजीत कुमार महतो अध्यक्ष, सुमंत करमाली सचिव और प्रेमनाथ महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर नायक ने की। मौके पर महेंद्र महतो, धर्मदेव महतो, अजीत कुमार, गुलाब चौधरी, अनिल चौधरी, श्यामप्रकाश कुशवाहा, पवन कुमार, कुलेश्वर महतो, जितेश्वर महतो, सतीश मुंडा, मीणू महतो, भोला महतो, हरिचरण महतो, त्रिवेणी महतो, बालेदव कुशवाहा सहित कई मौजूद थे।