हिंदी भारत की आत्मा है : एचके झा
कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य और उपस्थित बच्चे।
भास्कर न्यूज |रजरप्पा
हिन्दीदिवस के मौके पर सोमवार को रजरप्पा कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीसीएल रजरप्पा स्थित जीएम कांफ्रेंस हॉल में राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। जिसमें आगामी 30 सितंबर तक से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर जीएम ऐसावेशन बीएन भाडरी ने कार्यालय में कार्यों में हिन्दी को बढ़ावा देने पर बल दिया। मौके पर प्रोजेक्ट ऑफिसर संजय कुमार, उसओपीएंडए एसी पात्रा, एसओएम बीके साहू कार्मिक विभाग के जीएस सान्यान, एएन सिंह, दीपशिखा आंचल श्रीवास्तव मौजूद थी। इधर, डीएवी रजरप्पा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिन्दी के विकास और ज्ञान संवर्धन के लिए कविताएं संवाद वाचन का कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य एचके झा ने कहा कि हिन्दी भारत की आत्मा है। राष्ट्रभाषा कमजोर होगा तो देश भी कमजोर होगा। मौके पर विद्यालय के शिक्षक ओपी झा, डॉ रामाशीष विश्वकर्मा, मो खालिद और हरेंद्र कुमार ने भी अपने अपने विचार रखे। इधर, सुकरीगढ़ा स्थित डॉ एस राधाकृष्णन बीए कॉलेज द्वारा राजबल्लभ उच्च विद्यालय सांडी चितरपुर में निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में काजल कुमारी प्रथम, फरजाना खातून द्वितीय कुंदन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जबकि निबंध प्रतियोगिता में रीना कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय विकास कुमार तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर रविप्रकाश केशरी, विनोदानंद झा, जगदीश राम केवट, सहदेव राम, मो समीमउद्दीन अंसारी, खिरादचंद महतो मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रीति शर्मा ने किया।