- Hindi News
- निबंध में रीना और भाषण में काजल रहीं अव्वल
निबंध में रीना और भाषण में काजल रहीं अव्वल
सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि अन्य।
आरबी हाई स्कूल में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
भास्करन्यूज | चितरपुर
हिंदीदिवस के मौके पर लारी स्थित डाॅ. एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा चितरपुर स्थित आरबी हाई स्कूल में हिंदी के महत्व विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बीएड काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. संतोष अरोडा आरबी हाई स्कूल के प्राचार्य पन्नालाल राम मौजूद थे। इस दौरान निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों ने हिस्सा लिया। सफल हुए प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कहा गया कि आज अंग्रेजी विषय हमारी नस नस में घुस चुका है। इसे निकालकर हमें हिंदी विषय को अपनाने की जरूरत है। तभी हिंदी को बढ़ावा दिया जा सकता है। भाषण प्रतियोगिता में काजल कुमार प्रथम, फरजाना खातून द्वितीय कुंदन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में रीना कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय विकास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की व्याख्याता रूपम कुमारी संचालन प्रीति शर्मा ने किया। मौके पर रवि प्रकाश केसरी, विनोदानंद झा, जगदीश राम केंवट, सहदेव राम महतो, मो. शमीरुद्दीन अंसारी, खिरोध चंद्र महतो, श्वेता कुमारी, कंचन कुमारी, राधा कुमारी, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, हेमंती कुमारी, मधु कुमारी, रिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, संजू कुमारी, शीला कुमारी, सुनीता कुमारी, आकाश कुमार सहित कई मौजूद थे।