उचक्कों ने उड़ाई महिला की चेन
चितरपुर | रजरप्पाआवासीय कॉॅलोनी स्थित ए-टाइप में रविवार देर शाम एक महिला के गले से उचक्कों ने सोने का चेन उड़ा ली।सीसीएल कर्मी गजेंद्र चौधरी की प|ी सरिता चौधरी ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। कहा है मैं अपने घर से निकलकर बाहर टहल रही थी। इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल में सवार होकर दो लोगों ने मेरे गले से सोने का चेन छीन ली और फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण मैं उन लोगों को पहचान नहीं पाई। मामले दर्ज कर उन्होंने जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।