- Hindi News
- भवन बनाने में अनियमितता पर ग्रामीणों ने किया विरोध
भवन बनाने में अनियमितता पर ग्रामीणों ने किया विरोध
मुरूबंदास्थित भुताहीबेडा टोला में लघु सिंचाई विभाग द्वारा 6 लाख 18 हजार की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों ने सोमवार को अनियमितता का आरोप लगाते हुए काम ठप कर दिया। सुरेंद्र कुमार, जागेश्वर महतो, कालीचरण प्रसाद, कैलाश महतो आदि ने बताया कि यहां बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण में अनियमितता बरती गई है। जिस कारण ढलाई के बाद छत से पानी टपक रहा है। इस दौरान वहां मौजूद पेटी कॉन्ट्रेक्टर को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने कार्य को सही ढंग से कराने की बात पर अड़ गए। सूचना मिलने पर चितरपुर प्रमुख चंदन प्रसाद बोरोबिंग पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चित्रगुप्त महतो मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में भवन निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा। विरोध करने वालों में कमेश्वर महतो, सुखदेव महतो, शिवधन महतो, दीपक कुमार, टेकलाल महतो, संतराज विद्यार्थी, परमानंद महतो, अरजलाल महतो, मनोज कुमार, अनुज कुमार, देवानंद प्रसाद, काशीनाथ प्रजापति, मिथलेश कुमार, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार सहित कई शामिल थे।