पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों ने खुद उठाया अपनी सुरक्षा का बीड़ा

दुकानदारों ने खुद उठाया अपनी सुरक्षा का बीड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुरकी छह दुकानों में चोरी की घटना के बाद दुकानदारों ने अपनी सुरक्षा का बीड़ा खुद उठाने का फैसला लिया है। दुकानदाराें का कहना है कि पुलिस के भरोसे हम अपने प्रतिष्ठान को नहीं छोड़ सकते। इसलिए चितरपुर बस स्टैंड के दुकानदार बारी-बारी से रतजगा करेंगे। दुकानों के आसपास रोशनी की समुचित व्यवस्था होगी। इसके अलावा नाइट गार्ड रखने पर भी सहमति बनी।

नहींहाे रही है पुलिस की गश्ती : मो. वाहिद

जिकराइलेक्ट्रोनिक के मो. वाहिद का मानना है कि पुलिस अगर सक्रिय रहती तो मंगलवार को चोरी की घटना नहीं घटती।

हमलोगखुद करेंगे रतजगा : मुन्ना

राजेशबासनालय के मुन्ना का कहना है कि पुलिस के भरोसे रहने से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है। इसलिए सभी दुकानदारों को अपने-अपने दुकानों की सुरक्षा के लिए रतजगा करना होगा।

जल्दखुलासा करें पुलिस : हबीबउल्लाह

बादलइलेक्ट्रोनिक के हबीबुल्लाह के अनुसार, पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करे। क्योंकि चाेरों ने एक साथ आधा दर्जन दुकानों के शटर तोड़कर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है।

जांचमें हम पुलिस का करेंगे सहयोग : मिंटू

सिमरनसाड़ी सेंटर के मिंटू का कहना है कि मामले का उदभेदन करने में सभी दुकानदार पुलिस को सहयोग करेंगे।

नाइटगार्ड रखने पर विचार : मो. तबरेज

ग्लोबलमोबाइल के मो. तबरेज ने कहा कि दुकानदार अपने खर्च पर नाइट गार्ड रखने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस के भरोसे रहना ठीक नहीं।

^चितरपुर के व्यवसायियों के भावना को देखते हुए पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। चोरी की घटना के बाद रजरप्पा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।” जीएनतिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर, गोला सर्किल।

चितरपुर स्थित एसआर मार्केट : इस मार्केट में भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

मो. वाहिद।

हबीबउल्लाह।

मो. तबरेज।

मुन्ना।

मिंटू।