पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 230 स्कूली बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण

230 स्कूली बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | लारीस्थित राजकीय मध्य विद्यालय में गुरुवार को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लारीकला मुखिया सरस्वती देवी द्वारा 230 छात्र - छात्राओं के बीच एक लाख 71 हजार की छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। मौके पर उन्होंने सभी बच्चों से इस छात्रवृत्ति का उपयोग पढाई में करने की बात कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मिस्बाहुल इस्लाम ने की। मौके पर नंदकिशोर प्रसाद, नवरतन राम, बिरजू नायक, सीमा कुमारी, मो. हबीब, रूस्तम अंसारी, मरियम खातून, झुबर करमाली, मुमताज अंसारी, तसलीम अंसारी, संतोष कुमार सहित कई मौजूद थे। इधर, बोरोबिंग स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी उप मुखिया सतीश मुंडा द्वारा छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। इस दौरान 145 छात्र - छात्राओं के बीच 95 हजार 500 की छात्रवृत्ति वितरित की गई। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य तपेश्वर महली सहित छट्ठू मुंडा, रामजतन मुंडा, सविता देवी, धनेश्वर करमाली, संजीव कुमार, दिलेश्वर महतो, मीरा देवी, जवाहर लाल बेदिया सहित कई मौजूद थे।