64 स्कूली बच्चों के बीच पोशाक वितरण
चितरपुर | कुंदरूकलाके सरैया स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को मुख्य अतिथि कुंदरूकला मुखिया शीला देवी द्वारा 64 छात्र - छात्राओं के बीच दो-दो सेट पोशाक का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे और अपना ध्यान पढाई पर केंद्रित करें। मौके पर उप मुखिया सुभासो देवी, प्राचार्य ललिता देवी, धनेश्वर महतो, रेणु कुमारी, गीता देवी, छटू राम महतो, देवंती देवी, किशुनराम मुंडा, उमेश महतो आदि मौजूद थे।