सिल्वर जुबली अस्पताल में मधुमेह शिविर 17 को
चितरपुर| रजरप्पास्थित सिल्वर जुबली अस्पताल में 17 फरवरी को निशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान गांधीनगर रांची और केंद्रीय चिकित्सालय नई सराय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा। यह जानकारी अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डाॅ सुनील सक्सेना ने दी।