पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्विज प्रतियोगिता से बच्चे छिपी प्रतिभा उभार सकते हैं : डीडीएम

क्विज प्रतियोगिता से बच्चे छिपी प्रतिभा उभार सकते हैं : डीडीएम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाबार्डद्वारा वित्तीय समावेशन के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुकरीगढा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़कीपोना में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नाबार्ड के डीडीएम प्रमोद कुमार मौजूद थे। इस दौरान बैंकिंग, इंश्योरेंस सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न बच्चों से पूछे गए। इस दौरान सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।

मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे अपने अंदर छिपी प्रतिभा को उभार सकते हैं। मौके पर एफएलसी जीपी राणा, जीएसएस के अध्यक्ष भगवान दास अग्रवाल, प्रधानाध्यापक धनेश्ववर महतो, युगल किशोर महतो सहित शिक्षक कोलेश्वर महतो, मुकेश कुमार, अनिता कुमारी सोनी, मंजूसा खलखो, सावित्री देवी, वैजनाथ राम दांगी, अमृत कुमार सहित कई मौजूद थे।

सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि और अन्य।

खबरें और भी हैं...