सिस्टा के उपाध्यक्ष बने के नायक, बधाई
चितरपुर | कोलइंडिया एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव परमहंस प्रसाद द्वारा दो वर्ष के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया है। पुनर्गठन कमेटी में रजरप्पा निवासी के नायक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अपने को उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद के नायक ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ मुझे सिस्टा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और सिस्टा के लिए बेहतर ढंग से कार्य करूंगा। इनके उपाध्यक्ष बनने पर कई लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों मे अभिमन्यु तिवारी, किशोरी प्रसाद, आरपी सिंह, जगन रविदास , कौशल सिंह, रमेश महतो, जगत तिवारी, बसंत तिवारी, श्याम किशोर प्रसाद, बादल, विनोद शर्मा, निशा देवी, देवनंदन साव, सुलेमान अंसारी आदि शामिल है।