पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजसू की बैठक, ग्राम कमेटी का गठन

आजसू की बैठक, ग्राम कमेटी का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम कमेटी गठन के दौरान मौजूद प्रखंड प्रभारी अन्य।

चितरपुर | सोंढस्थित मंडई के समीप सोमवार को ग्राम कमेटी गठन को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से चितरपुर प्रखंड प्रभारी बैजनाथ महतो मौजूद थे। मौके पर उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी की मजबूती के लिए नए सिरे कमेटी का गठन किया जा रहा है। ताकि पार्टी मजबूत हो सके। इस दौरान तेबरदाग और सोंढ के लिए ग्राम कमेटी का गठन किया गया। जिसमें तेबरदाग के लिए तुलेश्वर महतो अध्यक्ष, पंचम कुमार महतो सचिव और जमुना प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सोंढ के लिए सुनील सिंह अध्यक्ष, अजय कुमार सिंह सचिव और गुरुदयाल महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर नायक ने की। मौके पर भानूप्रकाश महतो, धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, भुनेश्वर महतो, सूरज बेदिया, अलेश कुमार महतो, रामविलास सिंह, मुंशी रजवार, जतरू महतो, महावीर सिंह, विनोद मुंडा, चंदन महतो, प्रकाश सिंह, अनिल बेदिया सहित कई मौजूद थे।