पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेहनत से जीवन सफल बनाएं : प्राचार्य

मेहनत से जीवन सफल बनाएं : प्राचार्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होनहार छात्रों को पुरस्कृत करते विद्यालय प्राचार्य और अन्य।

विदाई समारोह में मौजूद दसवीं वर्ग की छात्राएं।

भास्कर न्यूज | चितरपुर

चितरपुरस्थित राजबल्लभ उच्च विद्यालय सांडी में सोमवार को विदाई सह आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से विद्यालय प्राचार्य पन्नालाल राम मौजूद थे। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस दौरान दशवीं वर्ग के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि बच्चे मेहनत और लगन से अपने जीवन को सफल बनाएं। ताकि वे अपना और अपने अभिभावक, शिक्षक और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। इस दौरान उन्होंने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इसके अलावे उन्होंने बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया। तत्पश्चात नवम वर्ग के छात्राओं द्वारा विदाई गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक समिति के अध्यक्ष राकेश रजवार और संचालन शिक्षक रवि प्रकाश केशरी ने किया। मौके पर शिक्षक सहदेव राम महतो, जगदीश राम केंवट सहित प्रभुदयाल मेहता, राजेश कुमार पटेल, उपेंद्र नारायण सिंह, हरेश कुमार, मटुकधारी महतो, दिनेश कुमार सहित कई मौजूद थे।