- Hindi News
- जनता दरबार में रोजगार और पेंशन मांगने वालों की रही भीड़
जनता दरबार में रोजगार और पेंशन मांगने वालों की रही भीड़
समाहरणालयपरिसर में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें रोजगार, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन मांगने वालों की भीड़ जुटी।
इस दौरान कई लोगों में समाहरणालय परिसर में साफ सफाई करने को लेकर काम करने का आवेदन दिया। चितरपुर की महिला ने कहा कि टावर में लगे जेनरेटर से प्रदूषण फैल रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। इसके रोकथाम किया जाए। इस दौरान करीब 200 से अधिक लोग पहुंच कर फरियाद किया। जनता दरबार में डीसी और डीडीसी की अनुपस्थित में डीआरडीए निदेशक प्रदीप कुमार प्रसाद ने लोगों की बातों को सुना।
इस दौरान प्राप्त आवेदन पर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे जनता दरबार में मिले आवेदन की सूची बना ले और उसमें निष्पादन किए गए मामलों की रिपोर्ट जिला को उपलब्ध कराएं। मौके पर एसी दिगेश्वर तिवारी, डीपीओ कृष्णनंदन, कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार चौबे, सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।