पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुहूर्त में सैकड़ों बच्चों का हुआ चूल मुंडन

मुहूर्त में सैकड़ों बच्चों का हुआ चूल मुंडन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में उमडी श्रद्धालुओं की भीड़।

भास्कर न्यूज | चितरपुर

रजरप्पास्थित सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका में सोमवार को मुंडन मुहुर्त होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ है। इस दौरान सैकड़ों बच्चों का चूल मुंडन कराया गया। चूल मुंडन के लिए सुबह से ही रजरप्पा मंदिर स्थित मुंडनशाला में मुंडन कराने के लिए छोटे-छोटे बच्चों के साथ लोगों की लंबी कतार लगी थी। चूल मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अर्ध रात्रि से ही देवी के दरबार में पहुंचने लगे। इस झारखंड सहित बिहार यूपी, बंगाल, छत्तीसगढ आदि राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचे हुए थे।

पूजाके लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मुंडनमुहुर्त होने के कारण जहां एक ओर चूल मुंडन कराने के लिए श्रद्धालु की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। वहीं पूजा अर्चना के लिए भी भारी भीड जुटी हुई थी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मुख्य मंदिर से होते हुए सूर्य मंदिर के बाद स्टैंड तक जा पहुंची। लोग पूजा अर्चना के लिए दामोदर भैरवी संगम में स्नान कर हाथों में पूजा की थाली लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। बारी आने पर मंदिर में प्रवेश कर मां की पूजा अर्चना उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुरक्षाथी चाक चौबंद

मुंडनमुहुर्त के कारण उमड़ी भीड को देखते हुए रजरप्पा में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हुए थे। इस दौरान रजरप्पा थाना प्रभारी उमेश सिंह सदल बल मौजूद थे। वहीं होमगार्ड के जवान भी पूरी तत्परता से जुटे हुए थे। इसके अलावे मंदिर न्यास समिति के लोग भी भीड़ को नियंत्रित करते हुए देखे गए।