पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिवसीय सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू

पांच दिवसीय सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | मायलस्थित कन्या मध्य विद्यालय में मंगलवार से पांच दिवसीय सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान रांची से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षकों की ओर से सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन माध्यमिक स्तर पर शिक्षण संबंधी समस्याएं और समाधान विषय पर जानकारी दी गई। इसके अलावा राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, विद्यालय प्रबंधन और विकास समिति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिक्षक अशोक कुमार, रवि प्रकाश केशरी, राजदीप कुमार, प्रताप रंजन सिंह, जयकृष्णा सिंह, नीरज पाठक, कमल कुमार सिंह और सुरेश कुमार द्वारा दिया गया। मौके पर प्रशिक्षु शिक्षक शिवाजी सिंह, पूनम अग्रवाल, आशा कुमारी, रीता कुमारी, ज्योति जायसवाल, गिरिशचंद्र चक्रवर्ती, अशोक सिन्हा, टीएन झा, प्रमोद प्रकाश सिंह, संजय कुमार, रंजीत राम, कृष्णा प्रसाद सहित कई मौजूद थे।