पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा : रोशनलाल

मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा : रोशनलाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पास्थित आफिसर्स क्लब में मंगलवार को अखिल झारखंड श्रमिक संघ के एक दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रोशनलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महामंत्री डीके राय और जोनल सचिव मौजूद थे। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

मौके पर उन्होंने कहा कि एजेएसएस विस्थापित मजदूरों के अधिकार के लिए जल्द हीं आंदोलन करेगी। क्योंकि प्रबंधन हमेशा से मजदूरों को छलने का काम किया है। एजेएसएस मजदूरों का शोषण कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। सभा को क्षेत्रीय अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, जोनल के कोलेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, महिपाल महतो, डीएन सिंह आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन के दौरान संगठन का पुनर्गठन और सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे विस्थापन, भूमि अधिग्रहण, श्रम संशोधन बिल पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल झारखंड असंगठित श्रमिक संघ के क्षेत्रिय अध्यक्ष लुकेश्वर चौधरी और संचालन एजेएसएस के क्षेत्रिय सचिव सुरेश राम ने किया। मौके पर भागीरथ मानकी, किशुनलाल साव, शंकर चौरसिया, शोभा बड़ाईक, वशीर अंसारी, युगल किशोर, गजेंद्र चौधरी, राजेंद्र पांडेय, राजेंद्र महतो, अर्जुन राम, शंकर सिंह, ठाकुर दास महतो, शांतनु सरकार, श्रीधर चौधरी, तेजू महतो, लक्ष्मी नारायण नोनिया सहित कई मौजूद थे।