पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रखंड मुख्यालय में झामुमो का प्रदर्शन आज

प्रखंड मुख्यालय में झामुमो का प्रदर्शन आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूमिअधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा सोमवार को चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी। इससे पूर्व पार्टी नेता जनाक्रोश रैली निकालेगी। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर रविवार को पार्टी नेताओं की बैठक रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित झाकोमयू कार्यालय में हुई। जिसमें केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन को सफल बनानें का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद प्रखंड प्रभारी महेंद्र मुंडा ने अधिक से अधिक संख्या में पार्टी नेताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो तथा संचालन कार्यालय प्रभारी महावीर साव ने की। मौके पर सोहन मांझी, देवकी महतो, दुर्गाचरण चौधरी, मगन मरांडी, भीम महतो, बिंदेश्वर मांझी, किशुन मांझी मौजूद थे।