पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राकोमसं रीजनल कमेटी की बैठक 15 को रजरप्पा में

राकोमसं रीजनल कमेटी की बैठक 15 को रजरप्पा में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | राष्ट्रीयकोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल कमेटी की बैठक आगामी 15 फरवरी को रजरप्पा स्थित आॅफिसर्स क्लब में आहूत की गई है। इसी को लेकर रविवार को रजरप्पा स्थित यूनियन कार्यालय में राकोमसं की बैठक हुई। बैठक के दौरान इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा आहूत रीजनल कमेटी की बैठक को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि आगामी 15 फरवरी को होने वाले बैठक में रीजनल कमेटी, एरिया आैर शाखा के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य और डेलीगेट के रूप में लगभग 400 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। मौके पर क्षेत्रिय सचिव किशोरी प्रसाद सहित के नायक, एके सिंह, कोलेश्वर शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, सियाराम सिंह, आरपी सिंह, केके सिंह, जगन मौजूद थे।