पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनकल्याण संस्था का जागरूकता शिविर 15 से

जनकल्याण संस्था का जागरूकता शिविर 15 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | बड़कीपोनामें रविवार को सर्वोदय जन कल्याण संस्था के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक के दौरान बाल संरक्षण को लेकर दो दिवसीय अभिभावक जागरूकता शिविर आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए तिथि की भी घोषणा किया गया। दो दिवसीय जागरूकता शिविर 15 फरवरी से किया जाएगा। जिसमें 40 ग्रामीण अभिभावकों को केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के शिक्षा अधिकारी संजय कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्षा रीता देवी ने की। मौके पर रंजन राम दांगी, रमेश, श्यामकिशोर, खुखी, संगीता, ममता, बसंती, अनिता देवी, सावित्री देवी, रीना देवी सहित कई मौजूद थी।