- Hindi News
- ट्रांसपोर्टिंग से डकरा बाजार के लोग परेशान
ट्रांसपोर्टिंग से डकरा बाजार के लोग परेशान
डकरा |डकरा मुख्य बाजार से बुधवार को सभी तरह के कोयले की ट्रांसपोर्टिंग शुरू कर दी गई। ट्रांसपोर्टिंग शुरू होने से पूरे बाजार में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोयले की धूल से पूरा बाजार ढकने लगा है। हालांकि, सीसीएल प्रबंधन द्वारा टैंकर के जरिए पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। ज्ञात हो कि केडीएच ट्रांसपोर्टिंग रोड की हो रही मरम्मत के कारण डकरा बाजार से एक माह के लिए ट्रांसपोर्टिंग शुरू की गई है। बाजार के लोगों का कहना है कि डंपरों में ओवर लोडिंग हो, तो सड़क पर कोयले का डस्ट जमा नहीं हो पाएगा और धूल भी नहीं उड़ेगी। लोगों ने एनके प्रबंधन से नियमित पानी छिड़काव और वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रखने की मांग की है।
सीटूने विरोध में काला झंडा फहराया
डकरा |केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को सांसद में कोयला उद्योग के निजीकरण का बिल पेश किए जाने के विरोध में एनसीओईए सीटू ने प्रदर्शन किया। और एनके एरिया क्षेत्रीय कार्यालय में काला झंडा फहराया। मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव शैलेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति का विरोध लगातार जारी रहेगा। सरकार पूंजीपतियों के हाथों में कोयला उद्योग को सौंपने जा रही है, उसकी मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी। मौके पर फलदास सतनामी, विष्णु मुंडा, गोविंद साहू प्रशांत, गोपाल आदि मौजूद थे।
डॉनबॉस्को में वार्षिक खेलकूद 13 को
खलारी |मैक्लुस्कीगंज स्थित डॉन बॉस्को एकेडमी में 13 दिसंबर को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया है। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य जोशी टीडी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8.45 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पीएफ कमिश्नर समरेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी वंशनारायण सिंह होंगे।
मोहननगरमें मानवाधिकार दिवस मना
खलारी |मोहननगर स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। मौके पर अध्यक्ष मिथिलेश पासवान सचिव शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि मानवाधिकार के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को समाज में सम्मान, न्याय, शांति, समानता स्वतंत्रता पूर्वक जीवन यापन करने का पूर्ण अधिकार है। कार्यक्रम में प्रदीप ठाकुर, दिनेश, पप्पू, विश्वजीत कुमार, धनेश्वर गंझू, सुदेश्वर, रंजीत, अरुण, सुमेर, रूपेश, एनोसेंट अजय आदि उपस्थित थे।
खलारीमें स्वराज मेला शुरू, क