- Hindi News
- कांके विस क्षेत्र में 10 घंटे तक पड़ेंगे वोट
कांके विस क्षेत्र में 10 घंटे तक पड़ेंगे वोट
कांकेविधानसभा क्षेत्र के खलारी प्रखंड में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बीडीओ रोहित सिंह ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंडकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें सिंह ने चुनाव के दौरान आने वाली परेशानियों, सुबह सात बजे मतदान शुरू करने शाम में पांच बजे बंद करने, ईवीएम सील करने, वीवी पैड के प्रयोग, खराब ईवीएम को बदलने की प्रक्रिया को बारीकी से समझाया। साथ ही कहा कि कोई मतदाता वीवी पैड में पाई गई त्रुटि की शिकायत करता है, तो शिकायतकर्ता को जांच दोबारा मतदान के लिए तत्काल नकद एक हजार रुपए जमा करने सहित बांड भी भरना पड़ेगा। इसके साथ ही प्रखंड के चारों कलस्टरों में मतदानकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था की भी समीक्षा की। बैठक में सीआई हरेंद्र सिंह, नाजीर संजय कुमार, जेई रुस्तम आलम, गंदुरा कच्छप, शमीम अंसारी, चारो तिग्गा, यसुदास केरकेट्टा, रमेश गुप्ता मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
मतदान को लेकर समीक्षा बैठक करते बीडीओ रोहित सिंह
सज-धज कर तैयार डकरा का एक मांडल बूथ।
बूथों तक नहीं जाएंगे वाहन
खलारी थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रखंड को तीन जोन में बांटा गया है। बूथों के नजदीक चार पहिया दो पहिया वाहनों को खड़ा करने पर पाबंदी है। किसी बूथ में बोगस मतदान या अन्य गड़बड़ी करने की कोशिश होती है, तो गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर मोबाइल नं. 9431706188 06531246410 पर सूचना देने की अपील की है। प्रखंड में कुल 43496 मतदाता हैं, इनमें 24038 पुरुष 2958 महिलाएं हैं। 14 पंचायतों में 53 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 25 संवेदनशील 28 अतिसंवेदनशील हैं। गड़बड़ी की आशंका वाले बूथों पर वेब कैमरे की व्यवस्था की गई है। कई आदर्श बूथ बना कर मतदाताओं के स्वागत के लिए तैयार की गई है।