वैज्ञानिकों को दी बधाई
डकरा|झारखंड पब्लिकस्कूल के प्राचार्य ने अभिषेक कुमार चौहान ने गुरुवार की प्रातः कालीन सभा में बच्चों को बताया कि भारत का मंगल यान मॉम अपने पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में स्थापित हो गया है। इस पर सभी बच्चों ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। वहीं, प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि अगर जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें, तो लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरा ब्रह्मांड काम करने लगता है। मौके पर शिक्षक मुकेश पांडेय, अरुण कुमार, आरएन वर्मा, किरण देवी, फरीदा खातून, हरप्रीत कौर धनंजय कुमार आदि उपस्थित थे।