पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामािजक चेतना मंच ने लिया बुराइयां मिटाने का संकल्प

सामािजक चेतना मंच ने लिया बुराइयां मिटाने का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डकरा|सामाजिक चेतनामंच एनके एरिया की बैठक गुरुवार को डकरा स्टेडियम में हुई। इसकी अध्यक्षता कृष्णा चौहान ने की। मौके पर मंच के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि अपने अंदर की बुराइयों को पहले दूर करना है। साथ ही मंच के प्रधान मुंडा इस्माइल अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि सामाजिक चेतना मंच का गठन खलारी प्रखंड के लिए एक आशा की किरण है, जो भ्रष्टाचार, अन्याय शोषण के खिलाफ हमेशा आंदोलन करेगी। बैठक में मंच से कई नए सदस्य भी जुडे़। मंच के संरक्षक इस्माइल अंसारी ने नवरात्र के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए शांतिपूर्वक दुर्गापूजा मनाने की अपील की।

बैठक में गजेंद्र यादव, तालकेश्वर यादव, प्रदीप कुमार ठाकुर, देवपाल मुंडा, हैदर अली, सागर राम, शंभू कुमार, सज्जाद अंसारी, मिथलेश पासवान, दिनेश विश्वकर्मा, प्रवेश राम, रमेश बैठा, रामाधार शर्मा, रवींद्रनाथ चौधरी सुनील मुंडा आदि उपस्थित थे।