पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिन की हड़ताल में कर्मचारियों का आठ दिन का कटेगा वेतन

दो दिन की हड़ताल में कर्मचारियों का आठ दिन का कटेगा वेतन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डकरा| मोनेटडेनियल कोल वाशरी के कर्मचारियों द्वारा 11-12 फरवरी को की गई हड़ताल को मोनेट प्रबंधन ने पूरी तरह गैरकानूनी करार दिया है। कर्मचारियों द्वारा दो दिन की हड़ताल नो वर्क नो पे के अलावा आठ दिन का वेतन काटा जाएगा। महाप्रबंधक आरपी यादव ने बताया कि प्रबंधन मार्च 2016 से उनके वेतन में दस प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय सूचना पट पर चिपका दिया था। इसके बाद भी मजदूरों ने गैरकानूनी ढंग से दो दिन हड़ताल कर कंपनी का करोड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। प्रबंधन का कहना है कि कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से अधिकारियों के वेतन में जनवरी 2016 में दस प्रतिशत कटौती की गयी है। लेकिन मजदूरों के वेतन अधिकारियों के तर्ज पर नहीं काटा जाएगा। इधर, वेतन काटने के खिलाफ मजदूरों ने रविवार को डकरा स्टेडियम में जिप सदस्य अब्दुल्लाह अंसारी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार के लिए आगे की लड़ाई जोर-शोर से लड़ी जाएगी।

खबरें और भी हैं...