60 लीटर डीजल जब्त, एक गिरफ्तार
डकरा | मोहननगरमें खलारी पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस ने 60 लीटर चोरी का डीजल दस खाली गैलन जब्त किया। सुरेंद्र चौहान उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इलाकों में डीजल चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी क्रम में सुनील चौहान ने अपनी गाड़ी से डीजल चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर सुरेंद्र के घर छापेमारी की गई, तो वहां से उपरोक्त सामान के अलावा तेल नापने का टीप पाइप भी बरामद किया गया।