विधायक आलोक चौरसिया की ओर से हाईकोर्ट में रखा गया पक्ष
रांची | डाल्टनगंजविधायक आलोक चौरसिया का निर्वाचन रद करने की चुनाव याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान चौरसिया की ओर से पक्ष रखा गया जिसमें उनकी ओर से मांग की गई कि चुनाव याचिका, याचिका दायर करने की समय सीमा के बाद दायर की गई है इसलिए इसे अमान्य किया जाए। साथ ही कोर्ट को यह भी बताया गया कि वे चुनाव की अहर्ता रखते हैं।