पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर के वर्षगांठ पर हवन और प्रवचन

मंदिर के वर्षगांठ पर हवन और प्रवचन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोमचांच | प्रखंड के तेतरियाडीह के दुर्गा मंदिर के एक वर्ष पूरे होने पर ग्रामीणों की ओर से पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बुधवार को शांतिकुंज हरिद्वार से आए यज्ञाचार्यों द्वारा बच्चों के संस्कार, दुर्गा पाठ, हवन आदि कार्य कराए गए। वहीं संध्या को भजन एवं प्रवचन भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं गुरूवार को अखंड कीर्तन तथा शुक्रवार को महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेश्वर पंडित, प्रभारलाल रावत, अशोक मेहता, अरूण मेहता, शशीभूषण मेहता, उमेश राणा, नरेंद्र सिंह, रणविजय सिंह, दिलीप पंडित, अशोक यादव, अजय सिंह आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।