पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरकच्चो : हज के लिए रवाना हुए कई जायरीन

मरकच्चो : हज के लिए रवाना हुए कई जायरीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरकच्चो | डोमचांचप्रखंड अंतर्गत ग्राम खरखार पंचायत के ग्राम ताराटांड़ निवासी मौलाना अब्दुल रहमान सोमवार को हज-ए-बैतुल्लाह के लिए रवाना हुए। मौके पर ताराटांड़ अंजुमन की ओर से मस्जिद परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर हज यात्री का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और अल्लाह तआला से उनकी सलामती की दुआ मांगी गई। कार्यक्रम के बाद कमेटी की ओर से हज यात्री रहमान को गांव-गांव भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान युवकों द्वारा नातिया कलाम पेश किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा। मौके पर हाजी सदीक खान, पंसस अजीमुद्दीन, मो. एकबाल, हाजी महमूद, अफजल खान, कमरूद्दीन, कपिल सिन्हा, मो. मेहराब, वशीर खान, मजहर खान, गिरधारी ठाकुर, मो. आजाद, टिंकू यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।