पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने केशो जलाशय का निर्माण कार्य बंद कराया

ग्रामीणों ने केशो जलाशय का निर्माण कार्य बंद कराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोमचांचप्रखंड के नीमाडीह के समीप करीब 35 वर्षों से निर्माणाधीन केशो जलाशय का जारी निर्माण कार्य एक बार फिर मुआवजें की भेंट चढ़ता दिख रहा है। लंबे समय तक कार्य बंद रहने के बाद करीब एक पखवारा पूर्व शुरू हुए निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर बंद करा दिया है। उल्लेखनीय है कि विजेता इंफ्रायड कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा जलाशय का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जलाशय में लगभग 11 मौजा के रैयतों के जमीन के मुआवजा का भुगतान नहीं होने के कारण विस्थापितों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया।

इसे लेकर ग्रामीणों ने बैठक की और बिना मुआवजा भुगतान किए निर्माण कार्य नहीं होने देने का निर्णय लिया गया। विस्थापितों की ओर से बैठक में लिए गए निर्णय की लिखित जानकारी नवलशाही थाना को देते हुए कार्य बंद कराने की बात कही गई है। इसी बीच शुक्रवार निर्माण कार्य स्थल पर मौजूद विस्थापित महिलाओं ने जलाशय निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को कार्य नहीं करने की बात कह रहे थे। बात नहीं मानने के बाद महिलाओं ने वहां रखे कोड़ी, कुदाल सहित अन्य उपकरण के अलावा सामग्री को इधर-उधर फेंक दिया। इसी बीच भीड़ में रखें पम्प सेट मशीन गहरे पानी में गिर गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर एएसआई नारायण राम वहां पहुंचे तब तक विस्थापित अपने घर जा चुके थे। मामले को लेकर अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है

केशो जलाशय का निर्माण कार्य बंद कराते विस्थापित गांव के ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...