अवैध पत्थर लदा चार हाइवा जब्त
बरही | बरहीवन विभाग एवं बरही पुलिस के संयुक्त अभियान में डपोक स्थित घसकोडीह से अवैध पत्थर लदा चार हाइवा ट्रक को जब्त किया गया है। जिन्हें जब्त किया गया है, उनमें जेएच12डी/८८२६, जेएच 12 ई/२२७८, जेएच 12डी/३७९७, जेएच12 ई/२३९७ शामिल है। सभी ट्रक अवैध रूप से लोडिंग कर डोमचांच ले जाया जा रहा था। रेंजर गोपाल प्रसाद गुप्ता ने छापामारी कर ट्रक को जब्त करते हुए बरही ला रहे थे।