कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू
प्रखंडके पुरनानगर पंचायत के ग्राम तलखार में 11 दिवसीय श्रीश्री 108 एकादश रुद्र महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा का उद्घाटन पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रखंड प्रमुख सावित्री देवी डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना फीता काटकर किया।
कलश यात्रा में शामिल 251 महिलाएं और कुंवारी कन्याएं गेरुआ वस्त्र धारण किए थी। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर गांव का भ्रमण करते हुए ग्राम लालगढ़, विशुनपुर, बक्सपुरा, नावाडीह होते हुए चंद्रमनियाडीह (खेशमी) स्थित उत्तरवाहिनी नदी पहुंचा। जहां यज्ञाचार्य अयोध्या भीम शास्त्री अयोध्या उनके सहयोगी यज्ञ के पुजारी यमुना यादव, रघु महतो, बुलाकी यादव, गोंदो यादव, नागेश्वर यादव, तुलसी यादव, संजय यादव तथा विजय शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ कलशों में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा देवीपुर के देवी मंडप डोगोडीह के शिव पार्वती मंडप सहित नावाडीह स्थित दुर्गा मंडप का परिक्रमा कर यज्ञ मंडप पहुंचा। जहां मौजूद यज्ञाचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कराया गया।
मौके पर पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है साथ ही समाज में फैल रही बुराइयों का नाश होता है। मौके पर जिप सदस्य कैलाश यादव, राजकुमार यादव, उप प्रमुख शम्शुल खान, मुखिया मंजूर अंसारी, बसंत साव, टूपलाल साव, मुंशी वर्मा, आशिम अंसारी, महेश यादव, रघु महतो, नागेश्वर यादव, तुलसी यादव, संजय यादव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।