विद्यालय का वार्षिकोत्सव मना
नवलशाहीमें संचालित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल का दसवां वर्षगांठ रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। मौके पर मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, डोमचांच उप प्रमुख संगीता साहू मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। बुबुल खातून, आरजू, शिवानी, , मोबिन, रोहित, खुशी, शकीला आदि ने रिकॉर्डिंग गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नाटक को मौजूद अभिभावकों ने सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य मो. फरीद आलम ने की। वहीं संचालन अरिंदम नाग पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पूर्व मुखिया अर्जुन साव, विद्यालय निदेशक अनिल कुमार, मो. सद्दाम, साजिदा परवीन, गुडिय़ा प्रवीन, श्रीकांत पांडेय सहित आकशा परवीन सहित शामिल अभिभावक बच्चे मौजूद थे
वार्षिकोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।