पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामसभा से पारित योजना बदलने पर जताई नाराजगी

ग्रामसभा से पारित योजना बदलने पर जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडपरिसर में गुरुवार को प्रमुख शालिनी गुप्ता की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें इंदिरा आवास, मनरेगा, 13वें वित्त आयोग मद, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियेाजना, वन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा बैठक में उप विकास आयुक्त के पत्र के आलोक में बीआरजीएफ के लिए ग्रामसभा से पारित योजना की भेजी गई सूची में योजना बदले जाने पर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए इसमें संशोधन की मांग की। इसके अलावा बाल विकास परियोजना से कन्यादान योजना के तहत 17 अक्टूबर लक्ष्मी लाडली योजना के लिए 23 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगाकर लाभुकों को आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। मौके पर बीडीओ रिंकू कुमार, उप प्रमुख आदर्श कुमार पंकज, बीपीओ मुकुंद श्रीवास्तव, विकास सिंह, दिलीप एक्का, सीडीपीओ सुनीता अग्रवाल, मुखिया नीतू कुमारी, प्रेमलता देवी, सतीश मिर्धा, परमेश्वर महतो, मथुरा राणा सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

कुर्सीपर बैठने को लेकर हुई बहस

पंचायतसमिति की बैठक में कुर्सी की लड़ाई चर्चा का विषय बना रहा। बैठक के लिए प्रमुख शालिनी गुप्ता के अगल-बगल बीडीओ और उप प्रमुख की कुर्सी लगाई गई थी। बैठक शुरू होने के पूर्व बीडीओ की निर्धारित कुर्सी पर विधायक प्रतिनिधि संजय दास बैठ गए। उस समय तक बीडीओ वहां नहीं आए थे। इसपर प्रमुख ने एतराज जाहिर करते हुए उसे अन्य कुर्सी पर जाने को कहा। इसपर विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत वे प्रमुख से ऊपर है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि के क्रियाकलाप के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।