- Hindi News
- कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रभारी नियुक्त
कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रभारी नियुक्त
भाजपाप्रखंड कार्यसमिति प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में 28 सितंबर को झुमरी तिलैया में होने वाले विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर चर्चा की गई। वहीं सम्मेलन की सफलता के लिए सभी पंचायतों में प्रभारी की नियुक्ति की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव हर हाल में जीतने का संकल्प लिया और घर-घर, गांव-गांव जाकर भाजपा के विकास एजेंडा को लोगाें तक पहुंचाने तथा बूथ कमेटी को मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार परिमल ने की, जबकि संचालन महामंत्री महेंद्र यादव शिशिर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी वासुदेव शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, परमेश्वर यादव, भरत नारायण मेहता, वसंत मेहता के अलावा शिवलाल सिंह, कुसुम देवी, गीता देवी, शांति देवी, सगुनी देवी, कलावती देवी, उर्मिला देवी, महेश सुंडी, पप्पू यादव, तेतरी देवी, फुलवा देवी, संतोष राम सहित अन्य लोग मौजूद थे। आभार प्रकट प्रखंड मंत्री विनय मोदी ने किया।
बनाएगए प्रभारी के नाम
ढ़ाेढ़ाकोला,पारहो जानपुर पंचायत के परमेश्वर यादव, शिशिर कुमार सिंह वसंत मेहता को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं ढ़ाब बंगाखलार में विनय मोदी, मुन्ना सिंह, मसनोडीह में हरिशंकर यादव, पुरनाडीह, फुलवरिया में भरत नारायण मेहता, कारू सिंह, घरगांव, खरखार, बच्छेडीह में सूर्यदेव सिंह, सुनिल राम, अजय सिंह, बेहराडीह, मधुवन, नावाडीह में अजय पांडेय, इंद्रदेव राणा, अनिल पांडेय को प्रभारी बनाया गया। जबकि मसमोहना, कुंडीधनवार में शिवलाल सिंह, द्वारिका राणा, बगड़ो, बगरिडीह में डा. के.पी चौधरी, शक्ति सिंह, तेतरियाडीह, महथाडीह पंचायत में सुनिल सिन्हा, निशिकांत दीक्षित डोमचांच उतरी, पूर्वी पश्चिमी में संजय साव, रामकिशुन सोनी अखिल कुमार सिन्हा को प्रभारी बनाया गया।