पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल से बच्चों को मिला है शारीरिक मजबूती : शािलनी

खेल से बच्चों को मिला है शारीरिक मजबूती : शािलनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडके हाई स्कूल मैदान में बाल समागम कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी विद्यालयों के बच्चों के बीच दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जलेबी दौड़ सहित आठ प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शालिनी गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। शिक्षा बच्चों को दिमागी रूप से प्रखर बनाती है वहीं खेलकूद शारीरिक मजबूती प्रदान करती हैं। प्रमुख सत्यनारायण यादव ने खेलकूद काे शिक्षा का अभिन्न अंग बताते हुए बच्चों के बीच स्थानीय स्तर पर खेलकूद के प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने की बात कही। कार्यक्रम को बीडीओ नारायण राम ने भी संबोधित किया।

प्रतियोगिता शुरुआत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट से किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में रोहित कुमार दास प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय, सकलदेव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में संचला ने प्रथम, प्रियंका द्वितीय रीता तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में मो. इरशाद प्रथम, नितेश कुमार द्वितीय अरविंद कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर की दौड़ में संतोष कुमार, राहुल कुमार, कारू कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही लंबी कूद मेंं चंदन कुमार प्रथम, बसंत कुमार द्वितीय, सीताराम तृतीय तथा बालिका वर्ग में काजल कुमारी प्रथम, ज्योति द्वितीय, शिवरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में सागर कुमार, बसंत कुमार, संतोष कुमार बालिका वर्ग में रूची कुमारी, काजल कुमारी, पूनम कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश्वर पाण्डेय किया। मौके पर बीईईओ चंडी चरण राय, उमेश सिन्हा, गांधी प्रसाद, अजीत कुमार आजाद, बालमुकुंद ब्रह्मचारी सहित सैकड़ों बच्चे मौजूद थे।

सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत करतीं जिप अध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...