दसवीं के विद्यार्थियों की दी गई विदाई
डोमचांच | बालिकाउच्च विद्यालय में दशम वर्ग के छात्राओं विदाई दी गई। इस दौरान अष्ठम नवम के छात्राओं द्वारा भाव नृत्य, चुटकुले, गीत, हास्य, नाटक प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि डॉ. आईसी दास ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने से पूरा समाज शिक्षित होता है। उन्होंने अभिभावकों से बालिकाओं के उच्च शिक्षा देने की बात कही। कार्यक्रम को लीलावती मेहता, शिक्षाविद सुखदेव प्रसाद सिंह, कामाख्या सिंह, मुरली राम, मनोहर प्रसाद, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर प्राचार्या संगीता सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, ठाकुर विजय, वसंत मेहता, उप प्रमुख पंकज कुमार आदर्श सहित दर्जनों बच्चे अभिभावक मौजूद थे।